back to top

राजनांदगांव: गणेश विसर्जन झाकी मार्ग देख आयुक्त मरकाम ने पेचवर्क पूर्ण कर मार्ग की झाडिया छटनी करने, विसर्जन कुंड की सफाई के दिये निर्देश…

गणेश पर्व पर शहर में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त

Advertisements

राजनांदगांव 22 सितम्बर। नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर मरकाम आज सुबह गणेश विसर्जन झाकी मार्ग का निरीक्षण कर पेचवर्क पूर्ण करने, झाकी निकलने वाली मार्ग की झाडिया की डंगाली छटनी करने, विसर्जन कुण्ड की सफाई करने के अलावा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्हांेने शहर की विद्युत व्यवस्था की भी जानकारी ली।


गणेश विसर्जन को देखते हुये नगर निगम आयुक्त श्री मरकाम आज प्रातः मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण कर कुण्ड की सफाई करने, कुण्ड में ताजा पानी भरने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विसर्जन कुण्ड के आस पास साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करे, इसके अलावा विसर्जन संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्था भी दुरूस्तीकरण के निर्देश दिये। उन्होंने झाकी निकलने वाले मार्ग का निरीक्षण कर कहा कि शहर के सडकों एवं विसर्जन झाकी आने वाले रूट के शेष पेचवर्क पूर्ण करे। उन्हांेने गुरूद्वारा चैक से मानव मंदिर चैक, आजाद चैक, भारत माता चैक, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग, गंज लाईन का निरीक्षण कर कहा कि झाकी निकलने वाली रूट की खराब सड़को में पेचवर्क करने प्राथमिकता दी जाए, ताकि झाकी निकलने में सुविधा हो।


आयुक्त श्री मरकाम गणेश पर्व एवं विसर्जन को ध्यान में रखते हुये शहर में विद्युत व्यवस्था की जानकारी लेकर कहा कि शहर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों में लगे विद्युत खंभो की बंद लाईट मरम्मत करे तथा विद्युत तार दुरूस्त करे। प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम ने बताया कि निर्देशानुसार नंदई चैक से मोहारा नदी तक डिवाईडर की लाईट रिपेरिंग किया गया, इसी प्रकार जी.ई.रोड की लाईटे मरम्मत की गयी तथा महामाया चैक से डोंगरगांव रोड, फरहद चैक डिवाईडर, खैरागढ़ रोड एवं फ्लाई ओव्हर की लाईट रिपेरिंग की जा रही है तथा शहर के अंदर मुख्य मार्गो की लाईटे मरम्मत की गयी है, झाकी रूट की विद्युत तारे व्यवस्थित की गयी है। इसके अलावा पार्षदों एवं अन्य लोगो की शिकायत पर लाईट तथा विद्युत तार दुरूस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि बरसात एवं त्योहार को देखते हुये नियमित रूप से शहर के लाईटों की जाॅच कर दुरूस्त करे, इसके अलावा किसी भी प्रकार की शिकायतों का त्वरित निराकरण करे।


आयुक्त श्री मरकाम ने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि विसर्जन के लिए निकलने वाली झाकी रूट की समुचित रूप से साफ सफाई की जाए, पानी भरान क्षेत्र से पानी की निकासी करावे, विसर्जन के दिन कर्मचारी तैनात रहे। उन्होंने झाकी रूट के पेड़ो की छटनी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेडो की छटनी इस प्रकार से करे, कि पेडो को नुकसान न हो तथा झाकी भी आसानी से निकल जाए। उन्होने अधिकारियो से कहा कि विसर्जन के दिन निर्धारित चैक में वाॅच टावर लगाने के अलावा अन्य आवश्यक व्यवस्था भी दुरूस्त करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page