राजनांदगांव- जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह के बयान का जवाब देते हुए कहा कि वरिष्ठ विधायक एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को भ्रामक बयानबाजी कर पवित्र गंगा और गीता के नाम को राजनीति में बेवजह घसीटने से बचना चाहिए।

यह निर्विवाद और शाश्वत सत्य है कि कांग्रेस गंगाजल हाथ में लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर पी एन सिंह की उपस्थिति में राहुल जी की मंशा अनुरुप छ ग में कांग्रेस सरकार आने पर किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ करने की कसम खाई थी और उस पर पूरी तरह से कायम रहकर किसानो का कर्ज माफ कर दिया गया ।
डॉ सिंह के छ ग सरकार को शराब के मामले में निकृष्टतम संबोधन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा की छ ग में सरकार द्वारा शराब बेचने के जनक स्वयं यह तय करे कि सरकार को शराब विक्रेता बनाने वाले निकृष्टतम के किस क्रम में है ।
शराब विक्रय पर देश के प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का उदाहरण पर्याप्त है।आपदा में अवसर की दुहाई देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जी अपने विधानसभा के ग्राम सुंदरा में संचालित अस्पताल ने किस प्रकार लाभ उठाया उसपर विधायक महोदय का मौनधारण समझ से परे है।मामला उनके विधानसभा का है इसलिए आपदा को अवसर में बदलने वालों पर का कार्यवाही सुनिश्चित करावें अन्यथा भ्रामक एवं कोरी बयानबाजी ना करें।










































