back to top

राजनांदगांव: अंधविश्वास बना कत्ल की वजह, नौकरी न लगने पर दादी पर टूटा पोते का गुस्सा…

राजनांदगांव, तालाब गहरीकरण के दौरान एक पोते ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी। पोते को शक था कि उसकी दादी जादू-टोना करती है। इसलिए उसकी नौकरी नहीं लग पा रही है। और न ही उसके जीवन में शांति है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। अं. चौकी थाना क्षेत्रांतर्गत चौकी पाटनखास के ग्राम पण्डरवानी, राउतटोला तालाब में गहरीकरण का काम चल रहा था।

Advertisements

इसी दौरान एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतका एवं आरोपी आपस में दादी-पोता थे। अं. चौकी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर एवं चौकी पाटन खास प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव के नेतृत्व मेंटीम तत्काल घटनास्थल पहुँची। घटनास्थल पर महिला मृत अवस्था में पाई गई। मृतका के गर्दन के पीछे धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए।

मृतका के पुत्र अशोक कुमार यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम पाण्डरवानी की रिपोर्ट पर आरोपी निलेश कुमार यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पाण्डरवानी के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई तथा न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page