राजनांदगांव 30 मई 2021- कोरोना संक्रमित मरीजो को जहाँ लोग उनके पास जाने मे कतराते है वही राजनांदगांव नगर निगम की स्वच्छता दीदीया और सफाई कर्मी कोविड आस्पतालो और होम आईसोलेशन सेंटर से निकलने, वाले बायो मेडीकल वेस्ट कचरा का निष्पादन कर स्वच्छ भारत का संदेश दे रही है ।

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने का सबसे कारगर उपाय स्वच्छता है, जिसके चलते इस महामारी की रोकथाम करना काफी हद तक संभव है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में सजगता को संक्रमण से बचाव हेतु मुख्य ढाल बनाते हुए राजनांदगांव नगर निगम की स्वच्छता दीदीयो और सफाई कर्मीयो ने कोविड आस्पतालो कोविड केयर सेंटर के कोरोना संक्रमितो मरीजो का कचरा उठाकर निष्पादन करने मे लगी हुई है ।
कोरोना संक्रमितो के पास जाने से जहां लोग घबराते है वही स्वच्छता दीदीयो सफाई कर्मी इन मरीजो के उपयोग किये कचरा उठाकर मानवता का मिशाल पेश की है सफाई कर्मी रोज सुबह राजनांदगांव जिले के पेण्ड्री स्थित मेडीकल कालेज अस्पताल मे बने कोविड हास्पीटल सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे बनी कोविड केयर सेंटर पहुचती है और आस्पतालो से सभी प्रकार के निकले कचरा चाहे वो सर्जरी से निकले काटन वेस्ट हो या फिर दवाईयो के वेपर हो या फिर मरीजो के खाने पीने के बाद बचे वेस्ट साम्रागी हो इन सब बायोमेडिकल वेस्ट को उठाती है और डिस्पोज करने मे लगी है ।
इसी तरह स्वच्छता दीदीया डोर डोर टू कचरा कलेक्शन के दौरान होम आईसोलेशन मे रहकर ईलाज करा रहे मरीजो के घर से कचरा कलेक्शन कर रही है ।और स्वच्छता का संदेश दे रही है ।
नगर निगम कमिश्नर आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सफाई कर्मी सुरक्षा मानको के अनुरुप पी पी कीट पहन कर कोविड अस्पतालो का बायो मेडीकल वेस्ट का कलेक्शन किया जा रहा है जिन्हे अन्य कचरो से अलग डिस्पोज किया जा रहा है इसके लिए एसएमएस कम्पनी से अनुबंध किया गया है इसी तरह स्वच्छता दीदीया डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य मे लगी हुई है ।
कोरोना वायरस अपने साथ बहुत सारी चुनौतियो लेकर आया है उनमे से एक है कोरोना की वजह से निकलने वाला कचरा चाहे वह मास्क हो या फिर दस्ताने इसी तरह कोविड -19 के ट्रीटमेंट के दौरान तमाम तरह के कचरे निकलते है जिसे स्वच्छता दीदीया बेखौफ होकर सफाई कर रही है ।और रोग मुक्त स्वच्छ एव सुन्दर राजनांदगांव बनाने मे जुटी हुई है ।











































