back to top

VISION TIMES : प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने किया जहर सेवन….

मैनपुर आदिवासी विकासखंड मैनपुर वनांचल के गांव साहेबिन कछार में उस वक्त सनसनी फैल गई । जब गांव से बाहर नाला के पास करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर युवक युवती की आत्महत्या की खबर सामने आया । इस घटना की खबर ग्रामीणों द्वारा जुगाड़ पुलिस को दिया गया । सूचना मिलते ही तुरंत थाना प्रभारी टीकाराम धु्रव टीम मौके पर रवाना हुई।

Advertisements

शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया दोनों शव के पास से ही जाहर का डिस्पोजल गिलास पुलिस को मिला है । मामला जांच पड़ताल करने के बाद जुगाड़ पुलिस द्वारा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में जहर सेवन की बात सामने आई है जुगाड़ थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतका मृतिका साहिबिन कछार गांव के ही हैं।

जांच व स्थानीय लोगों से पूछताछ पर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है क्योंकि दोनों का शव एक साथ मिला है और एक ही स्थान पर मिला है मृतक का नाम परमेश्वर मरकाम 38 और ललिता यादव पति स्व देवीसिंह यादव 37 वर्ष है दोनों ही शादीशुदा थे लेकिन मृतिका विधवा थी मिली जानकारी के अनुसार बीते रात दोनों घर से बाहर नदी किनारे जहर सेवन किया है । पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page