राजनांदगांव : चिखली पुलिस द्वारा घर से नाराज होकर चले गए नाबालिग को किया रायपुर से बरामद….

राजनांदगांव बड़े भाई से नाराज होकर घर से चले गए नाबालिग को 6 माह बाद पुलिस ने ढूंढ़ निकाला । नाराज बालक अपना जीवन यापन होटल में काम कर चला रहा था । पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है।
गुमशुदा बच्चे की मां पदमा राजपूत पति विक्रम राजपूत 35 वर्ष निवासी दीनदयाल नगर अटल आवास क्वार्टर नंबर 13 चौकी चिकली से 7 फरवरी को चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं दीनदयाल नगर अटल आवास चिखली में रहती हूं।

Advertisements

मजदूरी का काम करती हूं। मेरे तीन लड़के हैं मेरा लड़का सूरज राजपूत पिता विक्रम राजपूत 15 वर्ष जो कक्षा छठवीं तक पढ़ा है। 30 जनवरी की शाम 4:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। आसपास, मोहल्ले में ,परिवार में, रिश्तेदारों में बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन में पता किया। लेकिन कोई पता नहीं चला मेरे नाबालिक लड़का को अज्ञात व्यक्ति घर से भगा कर ले गया, रिपोर्ट पर चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव धारा 363 भांदवि कायम कर विवेचना में लिया गया।


चौकी प्रभारी चिखली चेतन सिंह चंद्राकर के नेतृत्व में अपहृत बालक का पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिली की उक्त अपृहत बालक रायपुर में देखा गया। तत्काल चौकी चिखली पुलिस की एक टीम रायपुर अपृहत बालक के पता तलाश हेतू रवाना किया गया जो कि गंज थाना रायपुर के सहयोग से अपृहृत बालक को रायपुर से बरामद कर पूछताछ किया गया। जो घर से अपने भाई के साथ झगड़ा हो जाने से नाराजगी में अपनी मर्जी से बिना बताए घर से चला जाना एवं रायपुर में होटल वगैरह में काम कर जीवन यापन करना बताया ।