back to top

राजनांदगांव: सीईओ जिला पंचायत ने किया सचिव ग्राम पंचायत पांगरी सियाराम कोमा को निलंबित…

राजनांदगांव 14 सितम्बर 2021। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने सचिव ग्राम पंचायत पांगरी सियाराम कोमा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

Advertisements

सचिव सियाराम कोमा को पदीय कर्तव्यों में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

निलंबन अवधि में सचिव कोमा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा सियाराम कोमा का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत चौकी होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page