back to top

राजनांदगांव: नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ के आरोप में 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा…

राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ एवं गलत हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि 7 सितंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय गली में आरोपी ने दोनों नाबालिग बालिकाओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ एवं गलत हरकत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 414/2026, धारा 74 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट, 2012 की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने अंगद कुमार साहू, पिता मयाराम साहू, उम्र 54 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, ग्राम मोखला, चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर को 9 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी द्वारा की गई। पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page