back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने विद्यासागर अग्रवाल को दी विनम्र श्रद्धांजलि….

रायपुर, 17 अक्टूबर 2021- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी पहुंचकर विद्यासागर अग्रवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विद्यासागर अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पिता थे, उनका निधन शनिवार 16 अक्टूबर को 91 वर्ष की आयु में हो गया।

Advertisements

    मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया और उन्हें इस दुःख की घड़ी को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान नगर निगम धमतरी के महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमायन्य नागरिकों ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page