back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मांझी, चालकी, पुजारी और जनजातीय समाज प्रमुखों के साथ किया भोजन…

रायपुर, 17 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बादल एकेडमी के लोकार्पण के बाद परिसर में मांझी, चालकी, पुजारी और जनजातीय समाज प्रमुखों के साथ पंगत में बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। इस अवसर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, विधायक कोंडागाँव श्री मोहन मरकाम, विधायक श्री राजमन बेंजाम, विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चन्दन कश्यप, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार भी उपस्थित थे।