back to top

रायपुर : सांसद राहुल गांधी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के बस्तर डोम में दंतेवाड़ा में रेडीमेड कपड़े निर्माण इकाई में कार्यरत हारम गांव की महिलाओं …

रायपुर, 3 फरवरी 2022सांसद श्री राहुल गांधी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के बस्तर डोम में दंतेवाड़ा में रेडीमेड कपड़े निर्माण इकाई में कार्यरत हारम गांव की महिलाओं शांति, प्रीति, संजना और बारसूर गांव की प्रियंका सहित अन्य महिलाओं-युवाओं से बातचीत की। यहां पर उत्पादित होने वाले वस्त्रों की डेनेक्स नाम से ब्रांडिंग की गई है।

Advertisements

श्री गांधी ने  इन महिलाओं और युवाओं से रेडीमेड कपड़े निर्माण कार्य के संबंध में उनके अनुभव सुने और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्थापित इस यूनिट में डेढ़ हजार से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है। डेनेक्स से कई कंपनियों ने पांच साल में 75 लाख उत्पाद बनाने के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के एमओयू किये है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनके साथ थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page