back to top

राजनांदगांव : जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्राम कल्लूबंजारी के हाट बाजार में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी…

  • राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिला लाभ : श्री पलटन रामटेके
  • ग्रामीणों को मिल रहा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

राजनांदगांव जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचने के लिए आज छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लू बंजारी के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। ग्राम कल्लू बंजारी के ग्रामवासी शासन की योजनाओं संबंधित जानकारी प्राप्त करने फोटो प्रदर्शनी में पहुंचे। हाट बाजार आए अन्य ग्राम के लोगों ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासकीय योजनाओं की जानकारी संबंधित पुस्तिका, जनमन पत्रिका, ब्रोसर, पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Advertisements


ग्राम कल्लू बंजारी के निवासी श्री पलटन रामटेके हाट बाजार आए थे। उन्होंने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी देखकर स्टॉल में आए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वे किसान है और 3 एकड़ भूमि में खेती कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभ मिला है। इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने पुत्री के विवाह करने में किया है। उन्होंने कहा कि शासन की यह येाजना बहुत अच्छी है।

कल्लू बंजारी के ग्राम सचिव श्री काशीराम साहू ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी देखकर कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गांव में प्रदर्शनी के माध्यम से उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। इससे गांव के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और इसका लाभ ले सकेंगे। इसी प्रकार हॉट बाजार में सब्जी बेचने आए श्री जितेन्द्र सिंह, श्री पल्टूराम पटेल, श्री इदाश साहू, श्री डेहरा साहू ने भी फोटो प्रदर्शनी देखी और नि:शुल्क शासन की योजना संबंधित पत्रिका प्राप्त की।

Advertisements

You cannot copy content of this page