
राजनांदगांव – छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक शिक्षक की मौत हुई है। स्कूल का काम खत्म करके वह शिक्षक अपने घर जा रहे थे। तभी बारिश से बचने के लिए उन्होंने छांव का सहारा लिया और बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

छुईखदान थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना आज शाम 4:00 बजे के आसपास की है मृतक इंद्रदीप मारकंडे पिता प्रेमलाल मारकंडे सीता डबरी प्राथमिक शाला में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 में पदस्थ थे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर ग्राम कोर्राय जा रहे थे तभी ग्राम खैरी के पास अकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। छुईखदान से किशोर ऊके की रिपोर्ट।









































