
0सावन सोमवार के तृतीय दिन श्री महाकाल जी की पालकी यात्रा में भी शिवभक्त एवं धर्म प्रेमियों का उठा जनसैलाब
राजनंदगांव में अपने नाम स्वरूप संस्कारधानी के रूप में धार्मिक आयोजन एवं यात्रा में लोगों का बढ़ने लगा है रुझान, उज्जैन की तर्ज पर संस्कारधानी राजनांदगांव में राजराजेश्वर सिंघोला मंदिर एवं महाकाल सेना द्वारा आयोजित महाकाल जी के राजा स्वरूप चंद्रमौलेश्वर महाकाल जी के नगर भ्रमण कार्यक्रम में लगातार तीसरे सावन सोमवार उठा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तृतीय सोमवार यह यात्रा हमाल पारा महालक्ष्मी मंदिर से निकाली गई, विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा बाबा महाकाल के पालखी की आरती एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

यह यात्रा में बाजे गाजे के साथ बेमेतरा के प्रशिद्ध गायक सुनील सीहोर ने अपनी प्रस्तुति दी, श्री महाकाल जी के पालकी यात्रा का नगर भ्रमण लक्ष्मी मंदिर हमालपारा से साईं मंदिर हमालपारा, सत्यनारायण मंदिर कामठी लाइन ,सुरजन जी गली होते हुए रामाधीन मार्ग, महेश्वरी भवन,तिरंगा चौक ,भारत माता चौक ,मानव मंदिर चौक ,गांधी चौक होते हुए ,इंदिरा नगर चौक से नंदई चौक जाकर कुआं चौक में समाप्त हुआ
इस बीच गंज लाइन रोड में भारत माता चौक समीप कोंकणा मंदिर में अतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा आरती के साथ अलौकिक हरिहर मिलान कराया गया ।

युवाओं और महिलाओं में लगातार इस धार्मिक यात्रा के प्रति आकर्षण देखा जा रहा है भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में युवा पालकी की जिम्मेदारी संभालते हुए, डमरु और झांझ के धुन में झूमते नजर आते हैं,
चौथे सोमवार बड़े शीतला मंदिर जमात पारा से राजा चंद्रमौलेश्वर महाकाल जी के इस सावन माह की चौथी एवं अंतिम यात्रा दोपहर 2:00 बजे से निकाली जाएगी आयोजन समिति ने अंतिम सावन सोमवार में सभी धर्म प्रेमियों को बाबा महाकाल जी के पालखी यात्रा के दर्शन प्राप्त करने एवं सेवा हेतु आमंत्रित किया है









































