राजनांदगांव – राज्य शासन एतद्द्वारा निम्नलिखित चिकित्सकों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए उन्हें उनके नाम के सम्मुख कॉलम (4) में दर्शित स्थान पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तकाल प्रभाव से पदस्थ किया गया है। विगत कुछ वर्षों से राजनांदगांव का पदभार संभाल रहे डॉ मिथिलेश चौधरी को रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डोंगरगांव ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार बंसोड़ को राजनांदगांव जिले का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।












































