back to top

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी…


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा बुधवार को जारी प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements


स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी और पार्टी कार्यक्रमों से जुड़ी जिम्मेदारियां उनके दायरे में रहेंगी। सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी के रूप में संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करेंगे।


गौरतलब है कि नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी का पद रिक्त था। अब पार्टी ने स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू की नियुक्ति कर इस जिम्मेदारी को तय कर दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी तथा सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page