राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

6 अक्टूबर को वार्ड नं. 40,41 व 48 में एवं 7 अक्टूबर को वार्ड नं. 37,38 व 39 में तथा 10 अक्टूबर को वार्ड नं. 20,21 व 22 मेे शिविर

राजनांदगांव 3 अक्टूबर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 6 अक्टूबर को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में व झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल इंदिरानगर, 7 अक्टूबर को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में एवं 10 अक्टूबर को रविदास वार्ड नं. 20 व मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये पेण्ड्री स्कूल में तथा

रेवडीह आशा नगर वार्ड न.ं 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।