back to top

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक…


प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर,

Advertisements

15 अक्टूबर को वार्ड नं. 1,2,3,4 व 8 में एवं 16 अक्टूबर वार्ड नं. 5,6,10 व 11 मेे शिविर

राजनांदगांव 13 अक्टूबर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 15 अक्टूबर को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में,महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पंचायत भवन नया ढाबा व स्कुल पास मंच पुराना ढाबा में तथा मोतीपुर वार्ड नं. 3 व रामनगर वार्ड नं. 08 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन मेें एवं 16 अक्टूबर को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर के पास चिखली मे, शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शाांतिनगर में एवं राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में शिविर का आयोजन किया गया है।

शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।

Advertisements

You cannot copy content of this page