back to top

VISION TIMES : दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला,मौत…

DEMO PHOTO

खरगोन (मप्र), 16 जनवरी। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कथित तौर पर पति के साथ विवाद के बाद एक आदिवासी महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। यह घटना बेड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात को हुई।

बेड़िया पुलिस थाने की उपनिरीक्षक शकुंतला डुडवे ने बताया कि कोमल बाई ने अपने दो पुत्रों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। कोमल बाई का पति बलिराम फिलहाल फरार है। डुडवे ने बताया कि पति बलिराम के साथ विवाद के बाद कोमल बाई ने अपने मायके पक्ष में फोन भी लगाया था।

उन्होंने कहा कि मूलतः खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के गांधवा निवासी यह दंपति दो महीने पहले बेड़िया आया था और मिर्च मंडी में मजदूरी करता था।