back to top

VISION TIMES : 6 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या ,आरोपी के घर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर…

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां करैरा थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले 15 साल के नाबालिग आरोपी के घर पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

Advertisements

प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

इस कार्यवाही को अंजाम देने आज सुबह सात बजे करैरा एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान, तहसीलदार अजय कुमार परसाडिया मय दल बल के साथ ग्राम हाथरस पहुचे जहां जेसीबी की मदद से नाबालिग आरोपी के मकान को जमीदोंज करने की कार्यवाही की गई। एसडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी के मकान को तोड़ने से पहले रेहरगवा पंचायत के द्वारा नोटिस दिया गया था। इसके बाद आज नाबालिग आरोपी के मकान को जमीदोंज कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की

गौरतलब है कि 10 फरवरी को बड़ौरा गांव में एक 6 साल की नाबालिग कक्षा 2 की मासूम छात्रा के साथ हाथरस गांव के रहने वाले एक कक्षा 9 में पढ़ने वाले 15 साल के नाबालिग छात्र ने दुष्कर्म कर मासूम को मौत के घाट उतार दिया था। बीते रोज पुलिस से दुष्कर्मी और हत्या के आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी और आज सुबह तड़के प्रशासन ने हाथरस गांव पहुंचक नाबालिग आरोपी के घर को जमीदोंज कर दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page