
छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा अवैध निर्माण प्रकरणों में 32 प्रकरणों को अनुमति प्रदान की गई
कलेक्टर ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव की सीमा क्षेत्र के तहत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु नगर निगम एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की ली बैठक
जिले के नागरिक शासन के इस अधिनियम के तहत हो रहे लाभान्वित
नागरिकों को अपने आवास के लिए मिल रहा मालिकाना हक
राजनांदगांव 04 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव की सीमा क्षेत्र के तहत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु नगर निगम एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की बैठक ली।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने अनुमति के अतिरिक्त तथा बिना अनुमति के अवैध निर्माण प्रकरणों में 32 प्रकरणों को वैध किया। जिनमें राजनांदगांव नगर निगम के 16 प्रकरण तथा डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के 16 प्रकरण शामिल है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव की सीमा क्षेत्र के तहत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण के लिए 13 अगस्त 2023 अंतिम तिथि है।
जिसके अंतर्गत अवैध निर्माण के प्रकरणों पर कलेक्टर की अध्यक्षता में अवैध नियमितिकरण के प्रकरणों पर परीक्षण के साथ ही अनुमोदन किया जा रहा है। जिले के नागरिक शासन के इस अधिनियम के तहत लाभान्वित हो रहे हैं और उन्हें अपने आवास के लिए मालिकाना हक मिल रहा है। राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत श्रीमती शोभा रानी पाण्डेय, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती रजनी पाल,
श्री विनोद कुमार मटाले, श्रीमती सुरेखा जैन, श्रीमती मंगला अमलकर, श्रीमती निधी सिंह, श्री अनिल कुमार साव, श्री परवेज अहमद, श्रीमती संतोष बोहरा, श्री हरमेल सिंह, श्री मनीष कुमार बाघवानी, श्रीमती ओमेश्वरी देवांगन,
श्री शीतल साहू, श्रीमती सरला देवी मूणोत को अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण के लिए अनुमति प्रदान की गई। इसी तरह डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के श्रीमती शोभा श्रीवास, श्री संतोष बहेकर, श्रीमती पुरनाबाई शेन्डे, श्रीमती पार्वती ब्राह्मणकर, श्री शंकर कुमार जंघेल, श्री मुकेश सिन्हा, श्री चंद्रकांत चिखले, श्रीमती जमुना देवी मड़ामे,
श्रीमती प्रभा मुखर्जी, श्रीमती मीनाबाई, श्रीमती अंजू शुक्ला, श्रीमती उर्वशी राजपूत, श्रीमती गिरजा देवी, श्री शंकर लाल वर्मा, श्री रत्नेश संचेती, श्रीमती अनिता पोर्ते को अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण के लिए अनुमति प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री सूर्यभान सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।









































