राजनांदगांव : विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के ठा.प्यारेलाल स्कूल मैदान शिविर में जनसमान्य को केन्द्र सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी…

योजना का लाभ लेने वार्डवासियों ने लिया आवेदन

मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत् लाभार्थियों ने अनुभव साझा कर प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

राजनांदगांव 8 फरवरी। भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से निकली द्वितीय चरण की विकसित भारत संकल्प यात्रा आज दोपहर ठा.प्यारेलाल स्कूल मैदान पहुची, जहॉ शिविर के माध्यम से लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने विभिन्न विभाग की स्टाल लगायी गयी।

शिविर का शुभारंभ पार्षद श्री शिव वर्मा व श्री टोपेन्द्र सिंह वर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने फिता काट कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर किया एवं उपस्थितजनों को विकसित भारत के लिये संकल्प दिलायी।
शिविर में उपस्थित नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित पार्षद श्री शिव वर्मा, श्री टोपेन्द्र सिंह वर्मा तथा समाजसेवी सर्वश्री तरूण लहरवानी,

हर्ष रामटेके व नरेन्द्र यादव ने विभागों द्वारा लगाये गये स्टालो का अवलोकन किया, साथ ही हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्व निधि योजनांतर्गत बैक द्वारा दिये गये ऋण का चेक तथा आयुष्यमान कार्ड का वितरण किया।


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु व वरष्ठि पार्षद श्री शिव वर्मा कहा कि गत माह वार्डो में केन्द्र सरकार की योजनाओं की नागरिकों को जानकारी व लाभ देने 4 दिनों तक शिविर लगाया गया और आज से द्वितीय चरण की नगर में पहुची संकल्प यात्रा में पुनः 7 वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है, जहॉ छुटे हुये हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ लेने आवेदन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी बढ़ चढकर शिविर का लाभ उठावे।


शिविर में वार्डवासियों ने विभिन्न योजनाओं के लिये किया आवेदन
शिविर में विभिन्न वार्डो के 1 हजार से अधिक लोग शिविर में एवं पोर्टर के माध्यम से उपस्थित हुये और योजनओं का लाभ लेने पंजीयन कराया। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लिये 4 लोगों ने पंजीयन कराया, आयुष्मान कार्ड के लिये 615 ने, आधार के लिये 16 ने, उज्जवला योजना के लिये 17 ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 5 ने, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिये 2 एवं महतारी वंदन योजना के लिये 282 लोगों ने पंजीयन कराया तथा सैकडों लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन लिये। शिविर में लगभग 200 लोगांे ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवा प्राप्त किया।


मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से लाभार्थियों ने किया अनुभव साझा
केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के पहल के तहत अपने अनुभव साझा किये। जिनमें दीपिका ठावरे ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का लाभ लेकर तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से दिलीप यादव ने एनिमिया का, झामित पटेल ने शिष्ट का, योगेश रजक ने जलने का व अर्चना रजक ने बी.पी. शुगर का ईलाज कराकर लाभ लेकर अपने अनुभव साझाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को योजना का लाभ देने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में ऑनलाईन क्विज में भी 27 लोगांे ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दिये।


कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। शिविर में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही, लाभार्थी,वार्डवासी तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।