back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ पुलिस की एक और सफलता बिछडे़ को अपने से मिलाया…

   राजनांदगांव -  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शुक्ला एवं एसडीआपी महोदय डोंगरगढ़ श्री आशिष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण के निकाल हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है 

इसी अभियान के तहत तकनिकी सहायता की मदद से आज दिनांक- 10.05.2024 को गुम इंसान क्र0- 14/2024 के गुमशुदा 21 वर्ष की लड़की को दस्तयाब कर गुम इसंान लड़की से पुछताछ करने पर अपने साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होना नहीं बताई। जिसे उनके परिजनों को सुपूर्दनामे में दिया गया। जिससे खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है।
Advertisements

You cannot copy content of this page