back to top

राजनांदगांव : शहर में जाम की स्थिति से निपटने पार्किंग स्थल चिन्हांकन एवं अतिक्रमण हटाने कार्ययोजना का संयुक्त निरीक्षण…

आज दिनांक राजनांदगांव । को नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, पुलिस विभाग के अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर, थाना प्रभारी कोतवाली निरी.श्री ऐमन साहू, यातायात टीम निरी. श्री अजय खेस, नवरतन कश्यप, प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम श्री अतुल विश्वकर्मा, तहसीलदार श्री मनीष वर्मा, पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर श्री सोनवंशी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल, सदस्य सूरज खण्डेलवाल, जनप्रतिनिधि श्री किशुन यदु नेता प्रतिपक्ष, पार्षदगण श्री शरद सिन्हा, श्री आशीष डोंगरे, रानू जैन एवम मीडियाकर्मी के साथ शहर के महावीर चौक से जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, फौव्वारा चौक, जूनी हटरी, गुड़ाखू लाईन, आजाद चौक, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, पुराना गंज मंडी, हाट बाजार, गोल बाजार भ्रमण किया गया एवं बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए अव्यवस्थित पार्किंग एवं जाम से छुटकारा पाने निर्धारित पार्किंग स्थल निर्धारण एवं अतिक्रमण हटाने कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। राजनांदगांव के सभी व्यवसायी से अपील है कि सामान रोड पर बाहर न निकाले एवं दुकानों में आने वाले ग्राहकों के लिये पार्किंग की व्यवस्था करें। जिससे भविष्य में शहर में हो रहे ट्रैफिक जाम से निजात पाकर यातायात व्यवस्थित किया जा सके। भविष्य में अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर विधिवत कार्यवाही किया जायेगा।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page