
राजनंादगांव 31 मई। नगर निगम के सभागृह में आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में जल विभाग में पंप कुली के पद पर कार्यरत कर्मचारी श्री गोपाल साहू एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मी श्रीमती माधुरी सुभाष व श्रीमती कौशल्या बाई को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्वक बिदाई दी गयी।


कार्यक्रम में आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल, समाजकल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।
बिदाई अवसर पर आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि हमारे तीनों कर्मचारी अपने जीवन का बहुत बड़ा भाग इस संस्था को दिया, और आज 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे है। इन्होंने स्वास्थ्य एवं जल जैसे महत्वपूर्ण विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन किये और आज के बाद समर्पित होकर वे अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करेगे।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पश्चात जो प्रक्रिया होगी उसे जल्द पूर्ण किया जायेगा, इसके अलावा जब भी आवश्यकता होगी निगम परिवार आपके साथ खडा रहेगा। मैं आप लोगों के आगे की अच्छी जीवन के लिये शुभकामनाएं देता हूॅ।
कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने अपने संबोधन में कहा कि तीनों कर्मचारी लगभग 40 वर्ष का सेवाकाल व्यतीत कर आज सेवानिवृत्त हो रहे है,
इन्होने अपने उर्म का आधा से अधिक समय यहा व्यतीत किये और जनता से सीधे जुडे विभाग में निष्ठापूर्वक कार्य कर अपनी पहचान बनाकर आज अपने कार्यो से मुक्त हो रहे है। मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ। स्वास्थ्य अधिकारी श्री अग्रवाल ने भी तीनों कर्मचारियों को आने वाले अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सफाई जैसे कार्यो को इन्होंने मेहनत व लगन से कार्य किये, इसी प्रकार जल विभाग में भी श्री साहू ने अपने कार्यो का कुशलता से निर्वाहन किया।
बिदाई समारोह का आभार प्रदर्शन समाजकल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर ने एवं संचालन प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, लेखापाल श्री शैलेष पाण्डे व श्री पंकज साहू,प्र. निगम सचिव श्री नारायण यादव, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































