back to top

खैरागढ मे बारिश ने कहर मचाया,ईतवारी बाजार धरमपूरा और अम्बेडकर वार्ड डूबा…

खैरागढ़ जिला मुख्यालय खैरागढ़ मे सोमवार शाम से जारी लगातार बारिश का कहर मंगलवार सुबह से देखने को मिला है! खैरागढ़ शहर 19 साल बाद फिर बाढ़ की चपेट में आया हैं । जोरदार बारिश के बाद आमनेर नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते शहर का सबसे महत्वपूर्ण इलाका इतवारी बाजार सहित धरमपुरा अम्बेडकर वार्ड बाढ़ में डूब गया है!

Advertisements

मंगलवार सुबह से शहर में पानी भरना शुरू हुआ! इस दौरान हड़कंप मच गया! लोग अल सुबह से दुकान मकान खाली करने जुट गए ! देखते देखते जल स्तर बढ़ने से मुसीबत भी बढ़ गई! स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका अलर्ट हुई है और निचली बस्तियों को खाली कराने काम जारी है! बाढ़ के चलते खैरागढ़ का राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर सड़क मार्ग संपर्क टूट गया है! बड़ी संख्या में वाहन जगह जगह फंसे हुए है!

Advertisements

You cannot copy content of this page