
राजनांदगांव जिले के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय मे पढने वाले बी ए सेकेंड ईयर के दृष्टिबाधित छात्र के साथ मोबाईल लूट की वारदात सामने आई है ।अज्ञात लूटेरे ने दृष्टिहिन छात्र रोशन कुमार को रोका और उसे अपनी बातो मे उलझाकर उसका मोबाईल छिनकर फरार हो गया है ।
दृष्टि बाधित होने के चलते रोशन कुमार लूटेरा का पीछा नही कर पाया ।अब उनका कहना है कि मोबाईल के लूट हो जाने से पढाई करने मे समस्या आयेगी आगामी 17 दिसम्बर से सेमेस्टर एग्जाम शुरु हो रहे है जिससे उन्हे परीक्षा दिलाने मे समस्या खडी हो गई है ।पीडित ने इस मामले की शिकायत बसंतपूर थाने मे की है ।









































