
महापौर मधुुसूदन ने पीएम मोदी, सीएम साय, डॉ0 रमन सिंह एवं सांसद पाण्डे की उपलब्धियों को गिनाया, मांगा भाजपा प्रत्याशीयों के लिये समर्थन

राजनांदगॉव /ग्रामीण क्षेत्रों में सतत जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशीयों के पक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में माहौल बनाने के संकल्प के साथ मधुसूदन यादव महापौर राजनांदगॉव, पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मंगलवार को दिनभर डोंगरगॉव एवं छुरिया विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी प्रचार प्रसार में व्यस्त रहे। दोपहर में जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुर्सीटीकुल, उमरवाही, जोंधरा में महापौर ने भाजपा समर्थित प्रत्याशीयों के पक्ष में लगातार चुनावी प्रचार प्रसार किया जो देर शाम डोंगरगॉव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदेला एवं मुसरा में भी जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सतत जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता मधुसूदन एवं स्थानीय भाजपा प्रत्याशियों को ग्रामीण जनता का भरपूर समर्थन, स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होता रहा।
अपने चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान भाजपा नेता मधुसूदन ने विभिन्न स्थानांे पर सभा को संबोधित करते हुए जनता को केन्द्र में सत्तासीन भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार, पूर्व मुुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विगत 15 साल के स्वर्णिम कार्यकाल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं सहित राजनांदगॉव सांसद संतोष पाण्डे की उपलब्धियों को गिनाते हुए ग्रामीण जनता से भाजपा समर्थित प्रत्याशीयों का चयन करके चौबल इंजन की सरकार बनाने और अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की आधारशिला रखने अपील की।

पूर्व सांसद ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13(कुमर्दा) से भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह भूआर्य, गोड़लवाही क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रत्याशी भूपेन्द्र नायक, क्षेत्र क्रमांक 18 जनपद सदस्य प्रत्याशी श्रीमती भारती देवागंन एवं क्षेत्र क्रमांक 23 से जनपद सदस्य प्रत्याशी हरिला कौशल चन्द्रवंशी के पक्ष में जनसंपर्क किया। ग्राम उमरवाही में जनसंबोधन के दौरान भाजपा नेता मधु के साथ भाजपा प्रत्याशीगण गोपाल सिंह भूआर्य, भूपेन्द्र नायक एवं हरिला कौशल चंद्रवंशी सहित राजनांदगॉव के भाजपा नेता एवं पार्षद द्वय सावन वर्मा, मनोहर यादव स्थानीय नेता एवं कार्यकर्तागण सर्वश्री हिरेन्द्र साहू, कैलाश शर्मा, बोधन साहू, हिरदेराम देवांगन, हिरदेराम चन्द्रवंशी, जजमान रावटे,
लक्ष्मीचंद सॉखला, प्रभूराम यादव, विष्णुराम यादव, घनश्याम विश्वकर्मा, थीरथराम गोरे, सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, चन्नीराम कोर्राम, वेदप्रकाश यादव, भीम रामटेके, अर्जुन गोस्वामी, रामदास रावटे, मोतीराम, तीरथराम, अनिरूद्ध चंद्राकर, चौधरी जी, चन्द्रकिशोर गुप्ता, ठाकुर राम यादव, मुकेश साहू सहित ग्राम उमरवाही के अन्य ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्राम खुर्सीटीकुल, उमरवाही, जोंधरा के बाजार, चौक, मुख्यमार्गाे में भ्रमण कर महापौर राजनांदगॉव ने भाजपा प्रत्याशियो के पक्ष में समर्थन मांगा और जनसंपर्क किया । देर शाम प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने डोंगरगॉव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोदेला एवं मुसरा में क्षेत्र क्रमांक 7 (तुमड़ीबोड़) के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रामनाथ वर्मा के पक्ष में सभा को संबोधित किया एवं जनसंपर्क किया, जहॉ उन्हें जनता का भरपूर जनसमर्थन प्राप्त हुआ।









































