
रायपुर। वित्तमंत्री ने एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बार प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई भी टैक्स में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। वित्त मंत्री ने स्मार्ट सिटी के लिए भी बजट 2024 में बड़ी घोषणाएं की है। रायपुर, बिलासपुर स्मार्ट सिटी के लिए 402 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा यह बजट रेवेन्यू सरप्लस वाला बजट है। कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है, करो की दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है
रायपुर राजधानी में साइंस सिटी के लिए 34 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 1500 करोड रुपए का प्रावधान। सिम्स के नवनिर्माण के लिए 700 करोड़ रुपए का प्रावधान। मेकाहारा रायपुर के लिए 773 करोड़। मनेंद्रगढ़, कुनकुरी में 220 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना की जाएगी









































