
रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार द्वारा संचालित रायपुर के डॉ बीआर अम्बेडकर अस्पताल यानी मेकाहारा के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया हैं की अस्पताल को 700 बिस्तरों वाले अस्पताल के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 85 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।









































