CG Lok Sabha Elections 2024: छ.ग.में कब-कब हैं चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने की घोषणा…

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये अहम जानकारी दी है। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव को कुल सात चरणों में कराया जाएगा। इसमें पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, आखिरी चरण का मतदान 1 जून 2024 को होगा।

छत्तीसगढ़ में कब होंगे चुनाव?
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 7 मई को इलेक्शन होगा।

छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में चुनाव

पहल चरण 19 अप्रैल – 1 सीट, बस्तर

दूसरा चरण 26 अप्रैल- 3 सीट, कांकेर, महासमुंद, राजनांदगाँव

तीसरा चरण 7 मई- 7 सीट, सरगुज़ा, रायगढ़, जाँजगीर-चाँपा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा