
Lok Sabha Election 2024 Date Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा. मतदान की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और नतीजे 4 जून को आएंगे.

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 102 सीटों पर होगा मतदान
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. इस दौरान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी. पहले चरण में कुल मिलाकर 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
26 अप्रैल को दूसरा चरण, 89 सीटों पर होगा मतदान
दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे
7 मई को तीसरा चरण, 94 सीटों पर होगी वोटिंग
तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी.
चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग, 96 सीटों पर होगा चुनाव
चौथे चरण के तहत 13 मई को वोटिंग की जाएगी. इस दौरान देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
पांचवें चरण का मतदान 20 मई को, 49 सीटों पर होगी वोटिंग
पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी. इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे.
25 मई को छठे चरण की वोटिंग, 57 सीटों पर होगा चुनाव
छठे चरण के दौरान 25 मई को वोटिंग होगी. इस दिन देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
सातवें चरण में 57 सीटों पर होगा मतदान, 1 जून को होगी वोटिंग
सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा. आखिरी चरण के दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. इस दौरान लोकसभा की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
फेज-1 पहले चरण
फेज 1 में तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।









































