
जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र (WCDC) अंतर्गत तकनीकी विशेषज्ञ (अभियांत्रिकी), लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं जलग्रहण विकास दल (WDT) के WDT सदस्य (यांत्रिकी), WDT सदस्य ( आजीविका ), WDT सदस्य ( विकास समूह) व लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर संविदा नियुक्ति के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया हैं । अतएव निम्नानुसार संविदा पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है ।

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्त कर सकते हैं।
पदों के नाम
- तकनीकी विशेषज्ञ (अभियांत्रिकी)
- लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर
- WDT सदस्य (यांत्रिकी)
- WDT सदस्य ( आजीविका )
- WDT सदस्य ( विकास समूह)
पदों की संख्या – 06 पद
आवेदन शुल्क
इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।
शैक्षणिक योग्यता
तकनीकी विशेषज्ञ (अभियांत्रिकी) –
तकनीकी कृषि अभियांत्रिकी में विशेषज्ञ स्नातकोत्तर/सिविल अभियांत्रिकी (अभियांत्रिकी) में डिग्री के साथ-साथ मृदा एवं जल संरक्षण/वानिकी / शुष्कभूमि कृषि / उद्यानिकी / जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव
लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर –
- मान्य संस्थाओं से कम्प्यूटर में डिप्लोमा अथवा डिग्री ।
- किसी भी संस्था से टैली में न्यनतम 06 माह का डिप्लोमा ।
- किसी भी चार्टड एकाउंटेट (C.A.) से एक वर्ष का आर्टिकलसीप का अनुभव प्रमाण पत्र ।
WDT सदस्य (यांत्रिकी) –
बी. टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) / बी. ई. सिविल / दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री अथवा डिप्लोमा रूरल टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट विषय में ।
WDT सदस्य ( आजीविका ) –
बी. एस. सी. (कृषि / वानिकी / उद्यानिकी / मत्स्य ) BV& AHSc
WDT सदस्य ( विकास समूह) –
एम. बी. ए. अथवा प्रबंधन में समतुल्य स्नातकोत्तर डिप्लोमा / ग्रामीण प्रबंधन / विकास में स्नातकोत्तर अथवा समतुल्य स्नातकोत्तर डिप्लोमा / सामाजिक कार्य (MSW)/समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर
वेतनमान
- तकनीकी विशेषज्ञ (अभियांत्रिकी) – 49,000/-
- लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर – 20,900/-
- WDT सदस्य (यांत्रिकी) – 27,740/-
- WDT सदस्य ( आजीविका ) – 27,740/-
- WDT सदस्य ( विकास समूह) – 27,740/-
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ : 22-02-2023
- अंतिम तिथि : 14-03-2023
आवेदन प्रक्रिया
वांछित प्रमाण पत्र एवं अंक सूची स्व प्रमाणित छायाप्रति आवेदन दिनांक 14/03/2023 को सायं 05.00 बजे तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय, उप संचालक कृषि, कृषि विभाग कलेक्टोरेट कैम्पस रायपुर (छ.ग.) पिन कोड – 492001 में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए ।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड रंगीन
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
- 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र









































