
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मोहरा स्थित शिवनाथ नदी में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज लगभग शाम 4 बजे कैलाश नगर निवासी सुनील ठक्कर पिता यशवंत ठक्कर उम्र 52 वर्ष शिवनाथ नदी में नहाने गए था नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक पहले सुसाइड अटेम्प्ट कर चुका हैं। मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि सुनील ठक्कर शहर के त्रिपदा फोटो काफी प्रतिष्ठान से जुड़े हुए हैं उनके निधन से शहर के उद्योग व्यापार जगत में शो की लहर दौड़ गई है।
घटना स्थल पर बसंतपुर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है और मौत का कारण सुसाइड या हादसा है इसकी जांच कर रही हैं।









































