back to top

मोहला: नीति आयोग भारत सरकार से नूपुर गोहरी  यंग प्रोफेशनल ने आकांक्षी विकासखंड अंबागढ़ चौकी में विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण…

        मोहला 9 नवंबर 2024। गत दिवस  8 नवंबर को सुश्री नूपुर गोहरी  यंग प्रोफेशनल नीति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आकांक्षी विकासखंड अंबागढ़ चौकी में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण  किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

उन्होंने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अंबागढ़ चौकी, अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया। स्कूल में उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्राचार्य से चर्चा की साथ ही यहां उन्होंने रसोई घर का भी निरीक्षण किया।

इसी प्रकार पीएम श्री स्कूल, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र एवं पोषण वाटिका, मोंगरा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इसी प्रकार उन्होंने आराधना संकुल संगठन चिल्हाटी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से चर्चा की एवं लॉक्स एप्लिकेशन में डाटा एंट्री को समझा। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्हाटी का निरीक्षण किया एवं एन सी डी पोर्टल के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने जिले का पहला माहवारी स्वच्छता प्रबंधन युक्त गांव पेंडलकुही का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत गोपलिनचुआ में सामुदायिक शौचालय एवं एस एल डब्लू एम सेंटर का निरीक्षण किया और वहां के सचिव से गांव में कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली।

Advertisements

You cannot copy content of this page