Recruitment : स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती…

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही के द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 24 – 25 अगस्त 2023 को वाक इन इंटरव्यू में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है ।

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

पदों के नाम

  • व्याख्याता
  • शिक्षक
  • सहायक शिक्षक
  • व्यायाम शिक्षक
  • ग्रंथपाल

कुल पद – 48 पद

आवेदन शुल्क

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

 आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए ।

शैक्षणिक योग्यता

व्याख्याता –

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से द्वितीय श्रेणी में सम्बंधित विषयों में से किसी एक विषय में स्नातकोत्तर / समकक्ष एवं बी. एड.

शिक्षक –

  • न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं
  • डी. एड. या बी. एड. या डी.एल.एड. उत्तीर्ण तथा टी.ई.टी. उत्तीर्ण उच्च प्राथमिक स्तर)

सहायक शिक्षक –

  • न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा एवं
  • डी. एड. या बी. एड. या डी.एल.एड. उत्तीर्ण तथा टी.ई.टी. उत्तीर्ण (प्राथमिक स्तर)

व्यायाम शिक्षक –

  • उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण एवं डी. पी. एड. अथवा बी. पी. एड. सहित स्नातक ।
  • ग्रेजी माध्यम में माध्यमिक स्तर से स्नातक तक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा अनिवार्य ।

ग्रंथपाल –

  • ग्रेजी माध्यम में माध्यमिक स्तर से स्नातक तक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा अनिवार्य ।
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक उत्तीर्ण एवं बी.लिब. प्रशिक्षण / उपाधि अनिवार्य है।

वेतनमान 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 22,400 – 84,350/- वेतनमान दिया जायेगा ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

वाक इन इंटरव्यू तिथि : 24 – 25 अगस्त 2023

आवेदन प्रक्रिया 

  • आवेदन करने के पूर्व विस्तृत विज्ञापन का भली-भांति अध्ययन कर लेवें ।
  • पंजीयन के समय आपको आवेदन का प्रारूप दिया जायेगा, जिसमें आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करते हुए वांछित दस्तावजों की स्वप्रमाणित प्रति जमा करना होगा।
  • यह सुनिश्चित कर लेवें कि जिस पद हेतु आवेदन किया जा रहा है, उस पद हेतु आपके पास आवेदन की अंतिम तिथि में न्यूनतम शैक्षणिक, व्यावसायिक योग्यताएं एवं अन्य अभिलेख उपलब्ध हों। यदि कोई परीक्षा परिणाम अथवा प्रमाण-पत्र आवेदन की अंतिम तिथि के उपरांत जारी होता है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जावेगा ।
  • आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में सुवाच्य लिपि में भरा जाना चाहिए ।
  • इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें ।