VACANCY 2023 : कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर में निकली भर्ती, आठवीं पास आवेदन करें…

कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, के अंतर्गत ” आकस्मिकता निधि (कलेक्टर दर ) ” पर वेतन पाने वाले कर्मचारी ( वाहन चालक, वाटरमैन / चौकीदार / स्वीपर) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अर्हता प्राप्त भारत के मूल नागरिकों से निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है ।

Advertisements

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

पदों के नाम 

  1. वाहन चालक – 1 पद
  2. वाटरमैन / चौकीदार/स्वीपर – 15 पद

पदों की संख्या – 16 पद

आवेदन शुल्क 

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता 

वाहन चालक –

  • किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था / बोर्ड / विश्‍वविद्यालय से कक्षा आठवी अथवा समकक्ष योग्‍यता होनी चाहिए ।
  • वाहन चालक के पद के लिए – हल्का मोटरयान का वैध अनुज्ञप्तिधारी (जीवित लाइसेस) प्रमाण पत्र ।

वाटरमैन / चौकीदार/स्वीपर – 

  • किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था / बोर्ड / विश्‍वविद्यालय से कक्षा आठवी अथवा समकक्ष योग्‍यता होनी चाहिए ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • आवेदन प्रारंभ : 01-04-2023
  • अंतिम तिथि : 01-05-2023

आवेदन प्रक्रिया 

इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 01-05-2023 दिन सोमवार की संध्या 5.00 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम “वाहन चालक ” अथवा “वाटरमैन / चौकीदार / स्वीपर” लिखा हो, आवेदन “कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर (छ.ग.)” को सम्बोधित होना चाहिए। शासकीय सेवारत् अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों को छोड़कर अन्य अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र जिला एवं सत्र न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) के जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में रखे निर्धारित आवेदन जमा करने संबंधी पेटी (ड्रॉप बॉक्स) पर विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से दिनांक 01-05-2023 को संध्या 05:00 बजे तक डाले जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड रंगीन
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र