
VISION TIMES NEWS
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्विद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेन्द्र खंडेलवाल के खिलाफ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला थाना में छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर अश्लील हरकतें करता था। किसी को भी बताने पर एग्जाम में फेल् करने की धमकी भी देता था। विश्विद्यालय की कई और छात्रों को प्रोफेसर अपना शिकार बना चुका है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर खंडेलवाल ने पुलिस के पास जाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है।









































