
डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढारा में यात्री प्रतीक्षालय एवं पटेल समाज भवन परिसर में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

भूमिपूजन के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण से ग्रामीणों और यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं पटेल समाज भवन परिसर में टीन शेड बनने से सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव में बुनियादी सुविधाएं और मजबूत होंगी।









































