
बालोद। अर्जुदा थाना प्रभारी मनीष शिंदे ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा से 100 मीटर की दूरी पर सतनामी समाज के मंदिर के पास झाड़ियां में किसी ने नवजात बच्ची को फेंक दिया था जिस पर एक सफाई कर्मचारी की नजर पड़ी तथा उसने अस्पताल में इस बात की जानकारी दी इसके बाद अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया गया ।
फिलहाल बच्ची को दुर्ग में मातृ छाया संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर एसपी खान ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची।
और बच्ची को अस्पताल लाया गया। संसदीय सचिव कुमार सिंह निषाद को जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे तथा बच्चों की उचित देखभाल का निर्देश डॉक्टर को दिए।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जः थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में धारा 317 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आसपास के सभी ग्राम कोटवारों को इसके बारे में मुनादी करने का आदेश दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल बच्चे को दुर्ग स्थित मातृ छाया संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है।









































