VISION TIMES – उत्तरप्रदेश के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 274 बीकापुर के ग्राम दशरथपुर में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के द्वारा किसानों का प्रतिज्ञा महासम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम में इन्द्रशाह मण्डावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवम विधायक मोहला-मानपुर (उत्तरप्रदेश के विधानसभा 274 बीकापुर नियुक्त पर्यवेक्षक) उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के द्वारा छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीबो के लिए किए गए कार्य एवम 2500 रुपये में धान खरीदी के बारे में बताए जाने पर के उपस्थित ग्रामीण किसान खुशी होकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का जिंदाबाद का नारा लगाते रहे। कार्यक्रम में लगभग 5000 किसान एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।
कार्यक्रम में अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उत्तरप्रदेश, मुख्यमंत्री के सलाहकार तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व विधायक, अखिलेश यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अयोध्या, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी अयोध्या वेद कुमार सिंह कमल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीकापुर अध्यक्ष राजकुमार के साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम अधिक मात्रा में ग्रामीण जन उपस्थित थे














































