back to top

राजनांदगांव: पतंग उड़ाते समय हादसा, दो मंजिला छत से गिरकर मासूम की मौत…

राजनांदगांव। अपने मित्र के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे एक मासूम बच्चे की दो मंजिला छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक बच्चा कक्षा दूसरी का छात्र था।बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेवारीकला गांव में हुए एक हादसे ने नवरात्रि पर्व की खुशियो मातम में तब्दील कर दिया है।

बच्चे का पतंग उड़ाने का शौक परिजनों पर भारी पड़ गया। कक्षा दूसरी में पढ़ रहा मासूम हर्ष कुमार (07)अपने मित्र वासुदेव सोनकर के घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया जाता है कि वह आज सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, किन्तु वह स्कूल नहीं पहुंचा।

गांवके ही साथी वासुदेव केघर जाकर वह पतंग उड़ाने लगा। बताया जाता है कि पतंग उड़ाते समय मासूम हर्ष का ध्यान भटक गया और वह दुमंजिल छत से सीधे नीचे गिर पड़ा। हादसे की जानकारी के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page