VISION TIMES : एक व्यक्ति ने घर के बाथरूम में लगाई फांसी…

DEMO PHOTO

भिलाई । जिले में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के कुछ देर पहले तक वो अपनी पत्नी के साथ बैठकर टीवी देख रहा था. इसी बीच वो उठकर बाथरूम में गया और वहां जाकर फांसी लगा ली. उसकी पत्नी ने उसे फौरन नीचे उतारा और पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला का है. पुलिस ने बताया कि उरला निवासी विनोद शर्मा (35) ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली. वो रात में अपनी पत्नी नेहा शर्मा के साथ बैठकर टीवी देख रहा था. इसी दौरान विनोद शर्मा बाथरूम में गया और फांसी लगा ली.

बाथरूम से गिरने की आवाज आने पर उसकी पत्नी फौरन वहां गई और जाकर देखा तो विनोद ने फांसी लगा ली थी. उसे फौरन नीचे उतारा गया. उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभी घटना का कारण अज्ञात है, मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिकी जांच शुरू कर दी है.