back to top

VISION TIMES : तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से कार नाले में गिरी….

DEMO PHOTO

भिलाई । नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक कार नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार आर्किटेक्स समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। गनीमत है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हाइवे पर बंजारी घाट पर यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी आर्किटेक्ट विजय शर्मा (52), मीडियाकर्मी व्यास पाठक (48) और व्यवसायी राम छाबड़ा (58) तीनों कार से रायपुर से प्रयागराज (उप्र) जा रहे थे।

तभी शाम पौने छह बजे हाइवे पर बंजारी मंदिर से एक किमी दूर पहली मोड़ पर घाट से नीचे उतर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 20 फीट पीछे जाते हुए नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक अस्पताल बोड़ला पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ। इधर, टक्कर के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार है।

Advertisements

You cannot copy content of this page