VISION TIMES : कवर्धा वाटरफॉल में डूबकर दो दोस्तों की हुई मौत…

कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध रानीदहरा वाटरफॉल में डूब कर 2 दोस्तों की मौत हो गई। 15 घंटे के बाद दोनों का शव जलप्रपात से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा से 10 युवक पिकनिक मनाने के लिए शनिवार को रानीदहरा जलप्रपात गए थे। सभी पानी में नहाने का मजा ले रहे थे, इसी बीच राहुल ठाकुर (25) गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शुभम झारिया (25) भी गहराई में गया और वो भी डूब गया। बाकी साथियों ने घटना की सूचना राहुल और शुभम के परिजनों और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसे अंधेरा होने के कारण बंद करना पड़ा। रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को वाटरफॉल से बाहर निकाला गया। एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि कवर्धा के वार्ड नंबर- 15 का रहने वाला अजीत कुंभकार (25) अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से पिकनिक मनाने रानीदहरा जलप्रपात में गया था।