
भिलाई। खुर्शीपार थाना क्षेत्र में कल फिर एक हत्या की वारदात हो गई। पड़ोस में रहने वाले युवक को घर बुलाया और उसे इतना पीटा की उसकी जान निकल गई । यह वारदात कल सुबह 9:00 बजे के आसपास के नाल रोड के नजदीक तिरंगा नगर मांझी चौक के पास हुई है। मृतक धीरज शाह उर्फ विक्की 25 वर्ष है पुलिस ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते हुई इस हत्थे के मामले में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार खुर्शीपार के तिरंगा नगर मांझी चौक के पास कल पड़ोसी परिवार की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। मृतक धीरज शाह उर्फ विक्की को पड़ोस में रहने वाले सूरज और सुधांशु ने अपने घर बुलाया था धीरज जब वहां पहुंचा तो सूरज और सुधांशु ने उसके साथ कथित प्रेम प्रसंग की बात पर सवाल-जवाब के साथ विवाद करना शुरू कर दिया ।
विवाद बढ़ने पर सूरज और सुधांशु ने धीरज शाह के साथ मारपीट शुरू कर दिया इस दौरान धीरज के सर को दीवार से पटकने की बात भी सामने आई है इस वजह से धीरज के सिर पर गंभीर चोट लगने से ज्यादा मात्रा में खून बहने लगा और थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही धीरज का परिवार और मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे सूचना पर खुर्शीपार से पुलिस भी पहुंच गई पुलिस मामला दर्ज कर सूरज व सुधांशु सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।









































