
लोक शिक्षण संचालनालय छ. ग. नया रायपुर का पत्र क्रमांक / स्वा. आ. अं. मा. / 2021-22 / 161 रायपुर दिनांक 10.05.2021 तथा समय-समय पर शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में नवीन स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आवापल्ली के लिए निम्नानुसार अस्थाई रूप से संविदा / प्रतिनियुक्ति पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदक अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर, जिला बीजापुर, पिन कोड – 494444 के पते पर पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित करे अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जावेगा ।
आवेदन जमा करने की निर्धारित तिथि दिनांक 24/03/2023 से 05/04/2023 तक कार्यालीयन दिवस एवं समय सांय 05.30 बजे तक होगी। समय अवधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

पदों के नाम
- कम्प्यूटर शिक्षक
पदों की संख्या – 01 पद
आवेदन शुल्क
इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ बी. ई. ( कंप्यूटर ) / बी. एस.सी. (कम्प्यूटर ) / बी.टेक. ( कम्प्यूटर ) या एम.सी.ए. (कम्प्यूटर ) / एम. एस.सी. (कम्प्यूटर ) की | उपाधि अनिवार्य ।
वेतनमान
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 35,400/- वेतनमान दिया जायेगा ।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ : 24-03-2023
- अंतिम तिथि : 05-04-2023
आवेदन प्रक्रिया
आवेदक अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर, जिला बीजापुर, पिन कोड – 494444 के पते पर पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित करे अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जावेगा ।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड रंगीन
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
- 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
चयन प्रक्रिया
1. उक्त पद पूर्णतः अस्थायी है। शासन के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय पदच्युत किया जा सकेगा।
2. चयन प्रक्रिया में न्यूनतम योग्यता के अंको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर अभ्यार्थियों का चयन साक्षात्कार आदि के माध्यम से किया जायेगा ।
3. चयन संबंधी उपरोक्त समस्त प्रक्रिया में समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होंगे।
नियम व शर्ते
1. भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर यह नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।
2. चयन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया ही मान्य किये जायेगें ।
3. विज्ञापन के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक तथा अन्य जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगें ।
4. निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा । अन्यथा की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जावेगा।
5. अन्य कर्मचारियों की भांति इन कर्मचारियों को भी अन्य आबंटित शालेय कार्य यथा शालेय गतिविधियां आदि से भागीदारी
सुनिश्चित करना होंगा। जिसके लिये अतिरिक्ति मानदेय की पात्रता नहीं होगी ।
6. अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा, जिसकी जानकारी संबंधित को पृथक से नही दी जावेगी । 7. संविदा मानदेयः- संविदा सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय देय होगा । इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य प्रकार की सुविधा / भत्ता प्रदाय नहीं किया जावेगा ।
8. चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार से किसी प्रकार का दबाव डलवाया जा रहा है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जावेगा तथा इस संबंध में कोई भी दावा मान्य नही किया जावेगा ।









































