VISION TIMES: जिले में 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, पढ़िए कॉपी….

बिलासपुर 14 मई 2021- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जारी आदेशानुसार बिलासपुर जिले में व्यवसायिक गतिविधियों पर अधिरोपित प्रतिबंधों एवं सम्पूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित करने से कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है किन्तु कोविड-19 से होने वाली मौतें अभी भी चिन्ता का विषय है।

Advertisements

अतः कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने हेतु सम्पूर्ण बिलासपुर जिले में कंटेनमेंट जोन की अवधि बढ़ाया जाना व्यापक लोकहित में आवश्यक प्रतीत होता है। बिलासपुर जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र दिनांक 24/05/2021 रात्रि 12:00 बजे तक पूर्ववत कन्टेनमेंट जोन रहेगा। उपरोक्त अवधि में बिलासपुर जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी।