back to top

राजनांदगांव : तथागत पांडेय और मानव देशमुख के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव युवा कांग्रेस ने 1000 मास्क का किया वितरण…

राजनांदगांव(शहर)-प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पूर्णचंद्र पाढ़ी के निर्देशानुसार, महापौर हेमा देशमुख के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी संतोष कुलकुंडा एवं सह प्रभारी एकता ठाकुर के आदेशानुसार मास्क पहनो छत्तीसगढ़ कैम्पेन के तहत राजनांदगांव युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश महासचिव तथागत पांडेय और मानव देशमुख के नेतृत्व में किया गया मास्क वितरण।

Advertisements

1000 मास्क को शहर के मार्केट एरिया जूनी हटरी, मानव मंदिर चौक, गुड़ाखू चौक, इमाम चौक, जयस्तंभ चौक आदि में वितरण किया गया, और सभी को मास्क पहननें की अपील की गयी। जिला महासचिव शुभम पांडेय, जिला सह संयोजक प्रतीक अग्रवाल, अभिमन्यु मिश्रा, सौम्य शर्मा, दिव्यांश चौड़रिया, डैनी राजपूत, देव ठाकुर सहित अन्य युवा कांग्रेसी रहें उपस्थित।

युवा कांग्रेस की यह राहत टीम लगातार जरूरतमंद व्यक्ति तक ऑक्सीजन सीलेंडर, सब्जी, राशन आदि निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। SOSIYC टीम के द्वारा पूरे देश मे कोरोना मरीज़ो और उनके परिजनों की सेवा की जारही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page