VISION TIMES : दो सूने मकानों से लाखों की चोरी…

सोना-चांदी के गहने समेत नगदी ले उड़े चोर

भिलाई । दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी जोड़ी, छह नग गेहू दाना, दो सोने की अंगुठी, चांदी का क्षेत्र व मोहन नगर थाना क्षेत्र के दो सूने मकानों से पायजेब तीन जोड़ी, चांदी का सिक्का पांच नग, चांदी की लाखों की चोरी हुई। परिवार के लोग घर में ताला पायल आठ जोड़ी के साथ लगभग 10,000 रुपए नगदी लगाकर गए और वापस लौटते तक घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी पार कर दिया। दोनों ही मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पहली घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। वार्ड क्रमांक 16 जयंती नगर निवासी संतोष कुमार निर्मलकर 11 जनवरी की शाम को परिवार सहित अपने गृहग्राम इरईखुर्द, थाना घुमका जिला राजनांदगांव गया था। इस बीच घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। संतोष निर्मलकर की भतीजी ने घर पर चोरी की सूचना दी। दूसरे दिन वापस लौटकर देखा तो घर के अंदर अलमारी टूटी थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने सोने का नेकलेस, सोने का झुमका एक जोड़ी, मंगलसूत्र एक छह गेहू दाना वाला, ईयर रिंग दो

गायब थी। इस मामले में शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है। इसी तरह दूसरा मामला पुलिस चौकी पद्मनाभपुर क्षेत्र का है। धनोरा निवासी मनहरण लाल साहू 14 जनवरी को अपने परिवार के साथ गांव में रामायण प्रतियोगिता का कार्यक्रम देखने गया था। उस रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ वापस लौटा तो देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ था एवं पीछे गेट का ताला टूटा था। अलमारी भी खुली थी जिसमें से सोने का रानी हार, झूमका तथा चांदी का पायल बिछिया गायब मिले। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।